10 July 2026

बना जन-जन का आंदोलन

बना जन-जन का आंदोलन
राजस्थान पत्रिका ने हमेशा ही जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। रामगढ़ बांध सहित अन्य जलाशयों के संरक्षण के लिए उसके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने का अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है, जो निःसंदेह जल संकट के समाधान की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस दिशा में शासन और समाज को संवेदनशील बनाने का कार्य भी राजस्थान पत्रिका ने प्रभावी ढंग से किया है। यह पहल न केवल भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि पर्यावरण चेतना को भी बल प्रदान करेगी। पत्रिका का यह प्रयास राजस्थान ही नहीं, अपितु पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।