स्वच्छ नगर संस्थान • 01
स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर – परिचय
स्वच्छ नगर संस्था : गौरवमयी इतिहास
प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी कीप्रेरणा एवं डा. रामनाथ आनन्दीलाल पोदार के सद्प्रयत्नों के फलस्वरूप बेगम जाहिरा अली यावरजंग द्वारा 18 मार्च 1976 को ‘‘स्वच्छ नगर संस्था’’ जयपुर का गठन हुआ। बेगम अली यावरजंग बम्बई के राज्यपाल की धर्मपत्नी थी औरबम्बई के सौन्दर्यीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। यह संस्था जयपुर नगर की स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण के प्रति जनजागरण के लिए स्थापित की गई।
संस्था के उद्देश्यः- जयपुर नगर को सुन्दर तथा स्वच्छबनाने, स्वस्थ पर्यावरण देने जैसे पुनीत कार्यो में जनरूचि बढ़ाने और तत्संबंधी साहित्य तैयार करने, प्रचार व प्रसार करने, नागरिकों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं में समन्वय स्थापित करने तथा सफाई और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का अनुपालन करवाने, कानून में आवश्यकतानुसार संशोधन करवाने व नये कानून बनाने के लिए वातावरण तैयारकरना आदि कार्यक्रम इस संस्था को स्थापित करने के अभिप्रेरक उद्देश्य है।
संस्था को अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए समय-समय पर राज्य के राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री महोदयएवं जनप्रतिनिधियोंका आशीर्वाद एवं सरकार के विभिन्न विभागों व जयपुर नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण आदि का सहयोग प्राप्त होता रहा हैं राजस्थान के राज्यपाल महोदय भी संस्था के प्रमुख संरक्षक रह कर संस्था को मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं। यह संस्था पूर्णतया गैर राजनीतिक है और जयपुर नगर को स्वच्छ रखने तथा सौन्दर्य व स्वच्छ पर्यावरण कार्य बनाए रखने को करने के लिए कटिबद्ध है। संस्था के संस्थापक सदस्य पूर्व मंत्री स्व. भंवरलाल शर्मा, स्व. श्रीराम गोटेवाला व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्व. राधामोहन लाल वकील, पूर्व डीजीपी स्व. हनुमान शर्मा मजबत स्तम्भ रहे हैं।
कार्यक्रम वयोजनाएंः-संस्था ने अपने आपको जयपुर नगर की स्वच्छता, सुन्दरता व पर्यावरण संरक्षण जागृति के लिए समर्पित किया है। संस्था केसभी सदस्यों का विचार रहा है कि जयपुर में जन-जागृति के माध्यम से एक ऐसी लहर उत्पन्न कीजाए जिससे हर नागरिक केहृदय में चाहे वह कच्ची बस्तियों में रहता हो, नयी कालोनियों में अथवा सिविल लाईन्स में रहता हो, जयपुर नगर की स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति समुचित भावना उत्पन्न हो और सभी मिलकर गुलाबी नगर के नागरिकों को स्वस्थ जीवन प्रदान कर सकें और यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह सकें।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्था प्रचार-माध्यम, साहित्य-सृजन, संगोष्ठी, कार्यशाला आयोजन विशेष पोस्टर्स व स्टिकर्स, हैण्डबिल द्वारा जनजागृति का प्रयास करती है। मोहल्ला समितियों की मदद से कार्यक्रम आयोजन करती है।
संस्था द्वारा स्वच्छता, नगर नियोजन आदि के प्रति जनसाधारण में जागृति व विशेषतया विद्यार्थियोंमें स्वच्छता केप्रति आकर्षण बढ़ाने हेतु कई कार्यक्रम नगर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में आयोजित किये गये हैं।
संस्था द्वारा निर्मित सौन्दर्य स्तम्भों का रख-रखाव व सौन्दर्यीकरण के लिए री-पेन्ट (पुनः रंग) करवाये जाकर स्वच्छता संबंधी नारे (स्लोगन्स) लिखे गये हैं।विचारसंगोष्ठियां आयोजित करना संस्था के उद्देश्यों में से एक है। ये संगोष्ठियां स्वचछता संबंधी समस्याओं के विषयों पर आयोजित की गयी है।
संस्था द्वारा पूर्व में कई सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से सेमीनार/विचार गोष्ठियां आयोजित की है जिनमें 21 मार्च 2015 को ‘‘ऐतिहासिक द्रव्यवती नदी के संरक्षण एवं विकास’’ विषय पर बिनोबा ज्ञान मंदिर में, दिनांक 22.4.2015 को पृथ्वी दिवस पर ‘‘जल, जंगल, जमीन - उभरती चुनौतियां’’ विषय पर राजस्थान चेम्बर भवन में, दिनांक 22 मार्च 2016 को डेली न्यूज के सहयोग से ‘‘विश्व जल दिवस’’ पर राजस्थान चेम्बर भवन में, दिनांक 22.4.2017 को आर्य समाज के सहयोग से आर्य समाज मीटिंग हाल राजापार्क, दिनांक 6.5.2017 को नागरिक परिषद जयपुर के सहयोग से आर्य समाज मीटिंग हाल राजापार्क, 13.5.2017 को सिविल सोसायटी के सहयोग से आर्य समाज मीटिंग हाल राजापार्क, दिनांक 20.5.2017 को आर्य समाज, सिविल सोसायटी, एक्ससेस हैल्थ केयर संस्था एवं विकास समितियों के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘स्मार्ट सिटी’’ विषय पर आर्य समाज मीटिंग हाल राजापार्क, दिनांक 15.7.2017 को आर्य समाज, सिविल सोसायटी एवं प्रबुद्ध नागरियों के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘नगर की सफाई व अन्य नागरिक समस्याएं’’ विषय पर आयोजित की गई है। स्कूली बच्चों को स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी प्रेरणा हेतु रोलर स्केटिंग इवेंट आयोजित किये है।
30 मार्च 2019 को ‘‘राजस्थान दिवस ’’ बिडला आडिटोरियम में स्वच्छ नगर संस्था व डा. परिक्षित सिंह द्वारा स्थापित काव्या फाउण्डशेन के संयुक्त तत्वाधान में ऐतिहासिक भव्य कार्यक्रम का आयोजन माननीयडा. बी.डी.कल्ला की अध्यक्षता आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान थे। कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश, संबंधित विभागोंकेमंत्री, सचिव, विभागाधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि, सम्भ्रान्त नागरिक, पत्रकार, डाक्टर तथा वकीलों आदि ने अपने बहुमूल्य विचार रखें। वक्ताओं ने स्वच्छता, नगर नियोजन व विकास का मैसेज बनाकर पहुंचाने पर जोर दिया।इस अवसर पर संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिएसमाजसेवियों एवं प्रतिष्ठित विद्वानों/साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया। इनमें प्रमुख रूप से जस्टिस विनोद शंकर दवे, जस्टिस शिवकुमार शर्मा, सर्वश्री डी.आर.मेहता, जी.एस.बाफना, कुशलचन्द सुराणा, गुलाब कोठारी, प्रवीणचन्द छाबड़ा, दीनबंधु चौधरी, लक्ष्मीप्रसाद पंत, जे.पी.शर्मा, दीपक गोस्वामी, अनिला कोठारी, मृदुल भसीन, डा. अशोक मानगडिया, डा. एम.एल.स्वर्णकार, डा. मंगल सोनगरा, डा. आईदान सिंह भाटी, बी.पी.मूंदडा, जनाब शाबिर हुसैन, रामसहाय बाजिया, श्रीमती मृदुला सामवेदी प्रमुख है।
संस्था समय-समय पर लुभावने स्टिकर व पोस्टर आदि भी तैयार कराकर वितरित करती है, जो स्वच्छता व सुन्दरता के प्रति आम लोगों को प्रेरित करते है। संस्था ने पानी बचाओ व जल संरक्षण पर पोस्टर, स्टीकर्स, पेड़ लगाओं, सुरक्षा, यातायात, तम्बाकू की रोकथाम, सफाई, स्वास्थ्य, विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के संबंध में, हैलमेट लगाने संबंधी अभियान व वृद्धजन सुरक्षा के संबंध में प्रकाषित कर आम जनता में वितरित कराये।
समय-समय पर संस्था की कार्यसमिति व आमसभा की बैठकें माननीय अध्यक्ष जस्टिस इन्द्रसेन ईसरानी की अध्यक्षता में होती रही है। संस्था को श्री नवरतन कोठारी,श्रीकुषलचन्द सुराना, श्री विमलचन्द सुराना, जस्टिस एन.एल.टिबरेवाल, जस्टिस पानाचन्द जैन, जस्टिस सुरेन्द्रनाथ भार्गव, डा. के.एल.जैन, श्री सत्येन चतुर्वेदी, श्री अरूण अग्रवाल, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, प्रो.के.एल.शर्मा, रामसहाय बाजिया, श्री छोटेलाल सैनी, आर.एस.जाखड, गिरिराज कुशवाह आदि का सहयोग मिलता रहा है।
संस्था अबअपने कार्य को गति दे रही है व संबंधित सरकारी विभागों का सहयोग प्राप्त कर जनचेतना जगाने के संबंध में सक्रिय कार्यवाही करने का प्रयास कर रही है। अपने मासिक ‘‘स्वच्छ नगर’’ के प्रकाशन द्वारा जयपुर नगर की स्वच्छता, विकास कार्यो, योजनाओं व गतिविधियों के संबंध में प्रबुद्धजनों व जनसामान्य को जानकारी कराने का प्रयास कर रही हैं। संस्था अपने प्रयासों से विश्वस्तरीय शहर जयपुर के नागरिकों को अपने कर्तव्य व अधिकारों के प्रति सजग व सक्रिय करने हेतु अधिक क्रियाशील कर रही है।
यह संस्था जयपुर नगर के नागरिकों को स्वच्छता, सुन्दरता व स्वच्छ पर्यावरण की ओर आकर्षित करने की दिशा में निरन्तर प्रयास करती है और सभी के सहयोग से कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर जयपुर नगर में स्वच्छता व सुन्दरता एवं पर्यावरण के प्रति जनजागरण की दिशा में कार्यरत है।
गत वर्ष कोराना महामारी की वजह से संस्था के कार्यो की गति धीमी हुई है परन्तु मासिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन हुआ है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सिंह स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, नागरिक समस्याओं पर दैनिक समाचार पत्रों में विशेष आलेख लिखते रहे हैं।
संस्था को पूर्व अध्यक्ष माननी कुशलचंद सुराना, नवरतन कोठारी, विमलचन्द सुराना, पूर्व अध्यक्ष स्व. जस्टिस इन्द्रसेन ईसरानी, स्व. बनवारीलाल गुप्ता का मार्ग दर्शन व पूर्ण सहयोग मिला है।
संस्था को अब अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी राजीव अरोडाके साथ कार्यकारी अध्यक्ष डा. रिपुंजय सिंह का नेतृत्व व मार्ग दर्शन मिलेगा और संस्था पूरी शक्ति से अपना कार्य तेजी से आगे बढ़ायेगी।